गांधी मैदान में 79वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न, CM नीतीश ने फहराया तिरंगा

पटना : देश आज यानी 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले के प्राचीर से तिरंगा फहराया। वहीं राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही तिरंगा लेकर घूम रहे हैं। पूरे देश में चौक-चौराहों को सजा दिया गया है। हर जगह राष्ट्रभक्ति गीत बज रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

CM नीतीश ने लगातार 19वीं बार गांधी मैदान में किया झंडोत्तोलन

वहीं बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया और प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बिहार पुलिस के अलावा, एसटीएफ, होमगार्ड, एनसीसी और बीएसएपी समेत 20 टुकड़ियां मार्च पास्ट की।

कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा कि कानून का राज बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए सभी आयामों पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया है। 2005 में बिहार पुलिस बल की संख्या मात्र 42 हजार 481 थी, जो जरूरत के हिसाब से बहुत कम थी। शुरू से ही पुलिस बल की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। हमलोग इसे दो लाख 29 हजार कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि पटना पहुचने के लिए छह घंटे का लक्ष्य का चार घंटा हमलोग करवा रहें हैं।

Nitish Tiranga 1 22Scope News

CM ने कहा- हत्या, डकैती, लूट और अपहरण में कमी आई है

मुख्यमंत्री कहा कि हत्या, डकैती, लूट और अपहरण में कमी आई है। डर का वातावरण नहीं है। देर रात तक बाजार-हाट का काम कर रहे हैं। बिना डर के रात को आ-जा रहे हैं। पहले बहुत कम स्कूल थे। शिक्षकों की काफी कमी थी। जिसके कारण स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती थी। हमलोग ने नए स्कूल खोले। शिक्षकों की नियुक्ति की। लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक और साइकिल योजना चलाई। अब लड़कियां भी खूब बढ़ रही हैं और स्कूलों में लड़कियों की संख्या लड़कों के बराबर हो रही है।

यह भी पढ़े :

शिक्षकों को अब बीपीएससी परीक्षा की जरूरत नहीं – नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कहा कि शिक्षक बनने के लिए अब बीपीएससी परीक्षा में जाना ठीक नहीं है। हम लोग ने मामूली परीक्षा का इंतजाम किया है। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार और नौकरियां दी जाएगी।

Nitish Tiranga 2 22Scope News

21 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे – मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। हम लोग 21 नए मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। पांच पुराने मेडिकल कॉलेज में भी बेड बढ़ाए जा रहे हैं।

Nitish 1 1 22Scope News

प्रगति यात्रा के दौरान हमलोगों ने विकास कार्यों को देखा – नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान हमलोगों ने विकास कार्यों को देखा। इसके बाद 430 नए विकास योजनाओं को स्वीकृति दे दी। अब हाल में ही सरकार ने कुछ नए कदम उठाए हैं। सरकार ने सभी पंचायतों में विवाह भवन बनाएगी। अब प्रखंड स्तर तक दीदी की रसोई की सेवा उपलब्ध रहेगी। थाली की दर घटा कर 20 रुपए कर दी गई है। इसके अलावा 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी गई है।

एक करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में देंगे नौकरी और रोजगार

युवाओं के लिए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 10 लाख नौकरी का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब इस लक्ष्य को और बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में हमलोग 50 लाख नौकरी और रोजगार देने की दिशा में काम कर रहे हैं। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। अब आप तो जानते ही हैं कि हमलोगों ने महिलाओं के लिए आरक्षण दिया। अब नौकरी में भी उन्हें आरक्षण दे रहे हैं। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। इतनी संख्या दूसरे किसी राज्य में नहीं है।

Nitish Kumar Tiranga 1 22Scope News

CM नीतीश ने फिर दिलाई लालू राज की याद

सीएम नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि अब सरकारी शिक्षकों की संख्या पांच लाख 12 हजार हो गई है। सीएम नीतीश ने लालू राज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले स्वास्थ्य का क्या हाल था? पहले एक या दो मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते थे। अब 10 हजार मरीज रोज आ रहे हैं। अब 21 जिलों ने मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 5400 बेड और अन्य मेडिकल कॉलेज को ढाई हजार बेड का किया जा रहा है। आप जाकर देखिए कितना बड़ा मेडिकल कॉलेज हमलोगों ने पटना में बनाया है।

नीतीश ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, CM आवास पर फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आम जनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री आवास पर झंडा फहराया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी। उनके उच्च आदर्श आज भी हम सबों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव और सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें।

Nitish CM Awas 22Scope News

यह भी पढ़े : लालकिले की प्राचीर से PM मोदी ने लगातार 12वीं बार फहराया तिरंगा, कहा- आजादी का ये महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...