बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर व खलासी को पिटाई कर 65 पशुओं को कराया मुक्त

पटना : पटना के बाईपास में तस्करी के लिए ले जा रहे पशुओं को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रेस्क्यू कर स्थानीय थाना को सौपा, जबकि गाड़ी के ड्राइवर और खलासी भागने में सफल हो गए। इस मामले को लेकर अगमकुआं में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में छूट गई है। रेस्क्यू किए गए सभी पशुओं को माल सलामी के गौशाला में रखा गया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक कंटेनर में लगभग 65 पशुओं को ठुस ठुस कर बांधकर ले जाया जा रहा था। इसकी भनक पटना के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता आधी रात को पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बाईपास से कंटेनर के ड्राइवर खलासी को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई की। उसके बाद कंटेनर को खुलवाया तो काफी संख्या में पशु थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद अगमकुआं थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची परंतु इसी बीच मौका मिलते ही ड्राइवर और खलासी वहां से फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी पशुओं को अपनी हिरासत में लेकर मालसलामी के गौशाला में बांध दिया है. इस बात को लेकर अगमकुआं थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि लगभग 65 छोटे-बड़े पशुओं को रेस्क्यू किया गया है। सभी पशुओं को सुरक्षित मालसलामी स्थित गौशाला में देखरेख के लिए रखा गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है। रेस्क्यू किए गए पशुओं को पशु तस्कर कहां से लाकर कहां ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

https://22scope.com/breaking-bloody-incident-on-the-middle-of-the-road-in-patna-nurse-stabbed-to-death/

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Ranchi University Convocation 2026: 9 सितंबर को दीक्षांत समारोह, जानें गेट...

Ranchi University Convocation 2026: रांची विश्वविद्यालय में आगामी 9 सितंबर को 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी...

Patna Flood Alert: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान...

 पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई घाटों पर आवागमन बंद है। मुख्यमंत्री ने गंगा का निरीक्षण...

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...