Advertisment

मुख्यमंत्री ने दी मुखिया के विरुद्ध अवैध संपत्ति अर्जन मामले में पीई दर्ज करने की अनुमति

रांची: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर आई.आर. संख्या-28/18 के आरोपी सुश्री मिसफिका हसन, मुखिया, ईलामी पंचायत, ग्राम- ईलामी, पंचायत ईलामी, प्रखण्ड-पाकुड़ के विरूद्ध अवैध संपत्ति अर्जन मामले में पी.ई दर्ज कर जांच की अनुमति भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, रांची को दिये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है।

आरोपी मुखिया के विरुद्ध परिवादी के परिवाद पत्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सत्यापन प्रतिवेदन के अनुसार सत्यापित हैं। परिवादी से शपथ पत्र प्राप्त है तथा ब्यूरो सत्यापन प्रतिवेदन के अनुसार आरोपी के नाम से वर्ष 2016 से मई 2018 के मध्य कुल 08 केवाला (रजिस्टर्ड डीड) है तथा अन्य सम्पति भी है, जिसे खुले जांच से प्राप्त किया जा सकता है।

परिवाद पत्र में लगाये गये आरोपों के सत्यापनोपरान्त तत्कालीन पुलिस निरीक्षक-सह- सत्यापनकर्ता भ्र.नि.ब्यूरो, दुमका द्वारा समर्पित सत्यापन प्रतिवेदन में परिवादी के आरोपों की पुष्टि होने तथा पूरे मामले की खुली जांच हेतु अवैध संपत्ति अर्जन मामले में पी.ई. दर्ज करने की अनुशंसा की गयी थी।

Jharkhand Chamber Election 2026: अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान...

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव 13 सितंबर को संभावित हैं। अध्यक्ष पद के लिए रोहित अग्रवाल, तुलसी पटेल, मुकेश अग्रवाल, मनीष सर्राफ और...

तेजस्वी ने सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- छात्र अपनी नौकरी...

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित...

Jharkhand e-Governance: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, Home Loan, Pay...

झारखंड सरकार 1 सितंबर से गृह निर्माण अग्रिम, पे स्लिप और पेंशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन करेगी। करीब 2 लाख सरकारी कर्मचारियों को सचिवालय...