रांची: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से रांची आवास पर मुलाकात कर प्रखंड सचिव बिहारी यादव के दोनों हाथ को लाठी से मारकर तोड़ देने के आरोपित सतबरवा बीडीओ राजकिशोर प्रसाद को निलंबित करने की मांग की.
उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री को बताया कि सतबरवा बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने बीते 13 अगस्त की सुबह 8.30 बजे के करीब ट्रैक्टर से बालू उठाव का झूठा आरोप लगाते हुए बिहारी यादव से पचास हजार देने की मांग की.
राशि नहीं देने पर उन्होंने खुद लाठी से बिहारी यादव की अंधाधुंध पिटाई कर दी. जिसमें बिहारी यादव के दोनों हाथ टूट गए. मौके पर बिट्टू पाठक ने कहा अगर बिहारी यादव कुछ गलत किया था तो प्रखंड विकास पदाधिकारी को थाना में सूचित करना चाहिए था ना कि खुद अपने सरकारी वाहन से लाठी निकालकर पीटना चाहिए था.
यह कहां उचित है उनको कौन आदेश दिया है कि आम जनों को लाठी से पीटी अगर वाहन चालक के पास लाइसेंस नहीं है हेलमेट नहीं पहना है या किसी प्रकार कोई कागज जात नहीं है तो उसके विरोध कार्रवाई करें या चालान काट के जुर्माना ले ना की लाठी और डंडे से मरने लगे ऐसे ही पदाधिकारी महागठबंधन सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है इसको लेकर बिहारी यादव ने सतबरवा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
जिला प्रशासन के द्वारा मामले की जांच के लिए उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में एक कमिटी गठित की गई.अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो इससे कमिटी की मामले की निष्पक्ष जांच पर प्रश्नचिह्न लग गया है.
अगर कमिटी अपने जांच रिपोर्ट में बीडीओ को निर्दोष व बिहारी यादव को दोषी ठहरा दें तो कोई आश्चर्य नहीं होगा. दूसरी ओर इस घटना में आरोपित बीडीओ पर कार्रवाई नहीं किए जाने से सरकार की साख घटी है.
इस घटना से लोगों में संदेश गया है कि सरकार में शामिल होने के बाद भी बीडीओ आम लोगों के हाथ को तोड़ कर खुलेआम घूम रहा है. उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होना पर लोगों मैं सरकार की गलत संदेश जाएगा उन्होंने मंत्री से आरोपित बीडीओ को निलंबित करने की मांग की.
जिससे आमजनों में सरकार की साख बरकरार रहने के साथ-साथ पीड़ित को न्याय मिल सके.इस पर मंत्री ने दो दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
वही मौके पर बिहारी यादव(पीड़ित) ने कहा कि मुझे बीडीओ ने बहुत मारा मरने से पहले उन्होंने मुझ पर आरोप लगाया कि मैं बालू तस्करी कर रहा हूं लेकिन ऐसा नहीं था उन्होंने आरोप लगाते हुए पैसे की मांग की लेकिन जब मैं पैसे देने से इनकार किया तो उन्होंने मुझे बहुत मारा और मेरे दोनों हाथ तोड़ दिए मैं सिर्फ न्याय चाहता हूं.

















