नवादाः सुधड़ी पंचायत के उप मुखिया और पंचायत नियोजन इकाई के सदस्य प्रवीण कुमार ने गोविंदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध कॉसिलिंग रूम से जबरन निकालने का आरोप लगाया है।
गोविंदपुर प्रखंड में टी.भी.एस इंटर विद्यालय में सुघड़ी, भवनपुर, बुधवारा, गोविंदपुर, सरकंडा, विशुनपुर, माधोपुर,बकसौती, पंचायत के पंचायत शिक्षकों की कॉसिलिंग की जा रही है। नियमानुसार बीडीओ, बीईओ और नियोजन इकाई के सदस्य कॉसिलिंग समिति के हिस्सा हैं।
प्रवीण कुमार का कहना है कि वे नियोजन समिति का सदस्य हैं और कॉसिलिंग रूम में उपस्थित थें। लेकिन बीडीओ नीरज कुमार राय ने मुझे कॉसिलिंग रूम तथा कम्पॉउड से जबरन बाहर निकाल दिया और कहा की यहां तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है, बाहर निकलो। जब बाहर निकलने से इंकार किया तब बीडीओ ने जबरन बाहर निकाल दिया।


















