हेमंत सोरेन ने लेह-लद्दाख में 9 सेना के जवानों की मृत्यु के समाचार पर गहरा दुख व्यक्त किया

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लेह-लद्दाख में हुई एक ट्रक दुर्घटना के बाद नौ सेना के जवानों की मौके पर मृत्यु के समाचार पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से इस दुखद खबर के प्रति अपनी संवेदना जताई है और प्रार्थना की है कि परमात्मा दिवगंत जवानों की आत्माओं को शांति दें और उनके शोकाकुल परिवारजनों को यह विचलित समय सहने की शक्ति दें।

वे इसी ट्वीट में घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं। हेमंत सोरेन राज्य की विधि व्यवस्था के साथ-साथ अक्सर अपने सुख-दुख को भी ट्विटर के माध्यम से जनता के साथ साझा करते हैं।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सेना के नौ जवानों की मौके पर मृत्यु हुई है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में दुखी माहौल है। यह घटना लेह के स्थित क्यारी शहर से सात किलोमीटर पहले हुई थी। सेना के जवान गैरीसन से लेह के स्थित क्यारी की ओर जा रहे थे, जब उनके ट्रक दुर्भाग्यवश खाई में गिर गया।

इस दुर्घटना में ट्रक के साथ दो गाड़ियां भी थीं, जिसमें एक एंबुलेंस और दूसरी यूएसवी शामिल थीं। ट्रक में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से नौ की मौत हो गई हैं, जबकि घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी दो गाड़ियों में कुल 24 लोग सुरक्षित हैं। इस दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...