ठेकेदार राजीव हत्याकांड : मेयर के पति 5 नामजद सहित 2 पर FIR दर्ज

मोतिहारी : मोतिहारी में दो दिन पहले हुए ठेकेदार राजीव हत्याकांड में मोतिहारी के मेयर के पति देवा गुप्ता सहित पांच लोगों को नामजद सहित दो अज्ञात पर चकिया थाना में एफआईआर दर्ज हुआ है। दर्ज एफआईआर में मृतक की मां ने कहा है कि उसके बेटा ने मरने से पहले देवा गुप्ता, राहुल सिंह, कुणाल सिंह, पुष्कर सिंह और रूपेश सिंह का नाम बताया था।

एफआईआर के अनुसार मेयर पति देवा गुप्ता, राहुल सिंह और कुणाल सिंह ने चार शूटर भेजकर ठेकेदार की हत्या करवाया है। हत्या की वजह केसरिया में ठेकेदारी विवाद और हाल के दिनों में कुणाल सिंह के पास से AK-47 बरामदगी को बताया गया है। एफआईआर दर्ज होते ही मोतिहारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, मेयर पति देवा गुप्ता का कहना है कि राजनीति में मेरे बढ़ते कद को देखकर विरोधी घबरा गए है। इसीलिए मुझे फंसाया गया है, जनता सब जानती है समय आने दीजिए जनता ही जवाब देगी।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...