मुंगेर में दबंगों ने इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में घुसकर की तोड़फोड़, रखे बाइक को लात मारकर किया क्षतिग्रस्त

मुंगेर : मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना इलाके के नवटोलिया के पास प्रिंस इंटरप्राइजेज के नाम से पिछले एक साल से इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम भागलपुर जिला का प्रिंस कुमार चला रहा था। इस शोरूम में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी की बिक्री की जाती है। पर मकान मालिक पवन निराला के द्वारा बार बार स्टाफ और मालिक को बार बार मकान खाली करने को ले परेशान किया करता था। जिसके बाद शोरूम के मालिक ने एक महीने की मोहलत देने को कहा। जिसके बाद वो शोरूम को वहीं बगल में नौलक्खा में शिफ्ट कर लेंगे। यह बात मकान मालिक और उसी शोरूम के थोड़ा आगे एक और इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम के संचालक को पसंद नहीं आया।

इसके बाद मकान मालिक के द्वारा इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम के मालिक और चार पांच लोगों के साथ मिलकर 19 अगस्त को आया और धमकी देते हुए कहा कि मुंगेर के किसी भी कोने में तुम अपना शोरूम नहीं चलाएगा। तुम किसी दूसरे जिले में ले जाओ वर्ना जान से हाथ धोना पड़ेगा। वहीं इस दौरान दबंगों ने शोरूम में खड़ी चार गाड़ी को भी लात मारकर गिरा दिया जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पूरा वाक्या शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके साफ-साफ देखा जा सकता है की किस तरह से शोरूम ने दबंगों ने उत्पात मचाया।

वहीं दबंगों ने शोरूम को बंद कर दिया और नहीं खोलने की हिदायत दी। जिसके बाद शोरूम के मालिक ने कई बार उनसे आग्रह किया कि थोड़ा समय दीजिए और दुकान को खोल दीजिए। हम दूसरे जगह देख लिए हैं हम शिफ्ट कर लेंगे। लेकिन उन लोगों ने नहीं खोला। जिसके बाद शोरूम के मालिक ने कासिम बाजार थाना को लिखित जानकारी दी। जिसके बाद कासिम बाजार थाना की पुलिस ने शोरूम जाकर मामले की जानकारी ली।

वहीं शोरूम के मालिक प्रिंस ने बताया कि ये लोग नही चाहते है की उनका शोरूम मुंगेर में चले इस कारण वे यहां से शोरूम को हटाने के लिए शोरूम में तोड़ फोड़ किया। और कहा कि मुंगेर में कहीं भी मेरा शोरूम नहीं चलने देंगे। उन्होंने बताया कि दुकान खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि मालिक से तीन साल का एग्रीमेंट हुआ है और पचास हजार रुपए एडवांस भी दिए हैं। इसके अलावा उन्हें 14 हजार 500 रुपए महीने का किराया भी देते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं सूचना में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://22scope.com/high-speed-wreaks-havoc-in-munger-18-wheelers-uncontrolled/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...