मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर, 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित, 8 से 10 लोग घायल

मुंगेर : बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां आज अहले सुबह साढ़े चार बजे सफियावाद थाना क्षेत्र के एनएच-80 डकरा नाला सतखजुरिया के पास लखीसराय के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे एक ऑटो तीन ई रिक्शा को रौंदते हुए सड़क किनारे चाय की दुकान को तोड़ते हुए एक घर में घुस गया। जिससे वहां अफरा-तफरी और चीख चिलाहट गुजने लगा। इस घटना में करीब आठ से 10 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लखीसराय के तरफ से 18 चक्का हाइवा बहुत ही तेज रफ्तार से आ रहा था। एकाएक ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण खत्म हो गया। जिससे गाड़ी सांप के तरह लहराते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों को रौंदते हुए चाय नास्ते की दुकान को तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस घटना में दुकान पर चाय पी रहे और घर में सोए करीब एक महिला समेत आठ से 10 लोग घायल हो गए। जिसको स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय और सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

आपको बता दें कि इस हादसा में जहां ड्राइवर भाग गया तो वहीं खलासी को लोगों ने पकड़ लिया पर वो भी बुरी तरह जख्मी हो गया था। वहीं सूचना पे मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा हादसे के करणों की जांच की जा रही है। गनीमत तो यह था की किसी की जान इस हादसे में नहीं गई है। वहीं लोग अब मुआवजे की मांग कर रहे है।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...