अवैध सरिया लदे ट्रैक्टर ने ली छात्र की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

धनबादः कोयलांचल में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से तेज रफ्तार की वजह से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई. घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जियलगढ़ा स्थित धनबाद -गोविंदपुर मुख्य मार्ग की है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र को कुचल दिया. घटनास्थल से इलाज के लिए ले जाने के क्रम में छात्र की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति संतोष सिंह एस एनएमएमसीएच में गंभीर अवस्था में इलाज रत है.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया एवं मुआवजे की मांग करने लगे. एक घंटे के बाद में स्थानीय मुखिया जीप सदस्य प्रमुख एवं अन्य समाज के लोगों के सहयोग से पुलिस एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से वार्ता हुई.  मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन मिला. तब जाकर लोगों ने सड़क जाम हटाया और यातायात सामान्य हो पाई.

वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग

जिस ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हुआ. वह ट्रैक्टर बगैर नंबर प्लेट का था और उसे पर लोड सरिया काफी पुराना दिख रहा था. ऐसे में लोगों ने आशंका जताया कि यह अवैध सरिया लदे ट्रैक्टर थी. जिसकी वजह से चालक और खलासी भाग खड़ा हुआ और समझौता होने के बाद भी कोई नही आया. लोहे के अवैध कारोबार एवं घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर स्थानीय मुखिया ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...