जिले में बढ़ रहे डायरिया के मरीज, सिविल सर्जन ने डाॅक्टरों को दिए कई निर्देश

बोकारोः जिले में डायरिया के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले तीन दिनों के अंदर सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. फिलहाल सदर अस्पताल में 07 डायरिया के मरीज इलाजरत है. जिले में बढ़ते डायरिया के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन ने भी चिकित्सकों को निर्देशित किया है. साथ ही सूचना मिलने पर शीघ्र इलाज शुरू करने का आदेश दिया है.

डायरिया के मरीजों को मिलेगा त्वरित इलाज 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया की डायरिया के मरीजों में इजाफा हो रहे है. हम लोग तेजी से इस वक्त इलाज भी कर रहे हैं. सदर अस्पताल में दवाइयों की कमी नहीं है. बेड भी उपलब्ध है. इसलिए मरीज को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा की ऐसी स्थिति में लोगों को एहतियातन सावधानी बरतने की जरूरत है. गर्म पानी को ठंडा करके पीना चाहिए. गरम खाना खाने की उन्होंने सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि डायरिया के मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी होना ठीक नहीं है.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...