प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
नवादा : नरहट थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में कई लोग डायरिया के चपेट में आये है। नरहट के बदलपुर गांव में महादलित टोले के कुल 22 लोग डायरिया से ग्रसित है, जिसमें 20 बच्चे और दो पुरुष शामिल है। स्थिति बिगड़ने के बाद सभी को नवादा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। नरहट पीएचसी से एक मेडिकल टीम प्रभावित गांव में भेजा गया है, मौके पर मेडिकल टीम पीड़ित लोगों का इलाज़ कर रही है। जिनकी हालत गंभीर है उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि 2 दिन पूर्व हीं गांव के एक बच्चे की डायरिया से मौत हुई थी। संभवत बच्चे के मौत के बाद से ही महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। फिलहाल सभी लोगों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर है।
Highlights

















