Advertisement
Advertisement

जमीन विवाद में डीलर को मारी गोली, मायागंज अस्पताल में इलाज

भागलपुर : भागलपुर के नाथनगर चौक पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जमीन विवाद में अपराधी ने डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के नाथनगर चौक के समीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जख्मी डीलर भतौरिया गांव निवासी दयानंद यादव को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के घटनास्थल के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जख्मी दयानंद ने बताया कि शाम के समय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पंखा ठीक कराने गया था। आधा घंटा बाद एक अपराधी आया और गोली मारकर फरार हो गया। दयानंद यादव ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से दो साल से जमीन विवाद चल रहा है साल भर पहले भी भातोदिया रोड में अपराधियों ने गोली चलाई थी। इस घटना में बाल बाल बच गया था। उस मामले में मधुसुदनपुर थाने में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अब दोबारा जानलेवा हमला किया गया। वहीं बता दें कि घटना के आधा घंटा बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। हालांकि अबतक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।

https://22scope.com/a-thug-who-got-a-job-in-municipal-corporation-of-bhagalpur-was-caught/

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...