Advertisement
Advertisement

घुस लेते रंगे हाथ पकड़े गए दारोगा, निगरानी की टीम ने धर दबोचा

औरंगाबाद : निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथ दारोगा को गिरफ्तार किया। औरंगाबाद के उपहारा थाना का मामला है। गौरतलब है कि आज अहले पटना से आए निगरानी विभाग के टीम ने औरंगाबाद के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते पटना से आए निगरानी विभाग के नेतृत्व कर रहे डीएसपी अभय कुमार रंजन ने बताया कि एक अपहरण के केस में तीन लोगों का नाम हटाने को लेकर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। जिसका सत्यापन कृष्ण मुरारी कश्यप ने किया था। सत्यापन के बाद सुबह निगरानी की टीम उपहारा थाना पहुची। जहां सनोज कुमार ने थानाध्यक्ष को फोने से थाना के बाहर बुलाया और पैसा दे दिया। जिससे लेकर थाना अध्यक्ष थाना परिसर में बने आवास की ओर चल दिए। जहां पूर्व से ही निगरानी विभाज के टीम सादे लिवास में मौजूद थे। जैसे ही उपहारा थाना अध्यक्ष पैसे लेकर अपने सरकारी आवास में घुसे ही थे कि निगरानी विभाग ने धावा बोल दिया।

हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का मने तो निगरानी विभाग के टीम के देखते ही दारोगा आनंद गुप्ता अपने पूरे परिवार के साथ हाईवोल्टेज ड्रामा सुरु कर दिया। पैसे को खिड़की के रास्ते बाहर फेंक दिया और जोर जोर से चिलाना शुरु कर दिए। जिसे थाने में मौजूद जवान वहां पहुच गए और धक्कामुकी शुरु हो गया। लेकिन जैसे ही निगरानी विभाग के डीएसपी अभय कुमार रंजन ने अपना आई कार्ड निकलकर सार्वजनिक किया। वैसे ही सारे पुलिस भाग खड़ा हुए। निगरानी विभाग के टीम ने दारोगा आनन्द गुप्ता को गिरफ्तार कर अपने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि निगरानी विभाज के टीम ने इन सारी बातों से इनकार किया है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...