मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद

सारण : पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर मोटे मुनाफे के लालच में शराब तस्करी के नए नए तरीके अपनाकर शराब तस्करी के धंधे में लगे हुए है। सारण जिला मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने दो वाहनों से उत्तरप्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही शराब की खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

यूपी बिहार की सीमा पर स्थित माxझी चेकपोस्ट पर कार और बाइक की तलाशी के दौरान कार की पीछे की सीट में गुप्त तहखाना बनाकर और बाइक की फ्यूल टैंक और सीट के नीचे छुपाकर लाई जा रही शराब की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की। कार में पीछे की सीट में गुप्त तहखाना बनाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाई गई थी। बाइक की फ्यूल टैंक को को मोडिफाई करके उसमें सिर्फ़ एक लीटर के आसपास पेट्रोल भरे जाने का छोटा टँकी बनाया हुआ मिला और बाकी जगह में अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक भरा हुआ जब्त किया गया।सीट के नीचे भी शराब छुपाई गई थी।

सारण जिला मद्य निषेध व उत्पादक अधीक्षक रजनीश ने बताया कि एक दिन में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के दो मामले पकड़े है।जिसमे बाइक में यूनिक तहखाना बनाकर शराब छुपाई गई थी, कार मे पीछे की सीट में सीक्रेट तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी।इन दोनों मामलों सिर्फ बाइक सवार की गिरफ्तारी की गई है।कुल बरामद शराब का बाज़ार मूल्य लगभग 3 लाख के आसपास है।

https://22scope.com/criminals-shot-and-injured-a-policeman-in-chhapra/

एमपी पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img