छपरा में अपराधियों ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर किया घायल

छपरा : बिहार के छपरा में अपराधियों ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना सोमवार की देर शाम की है जहां भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पुराने चिराई घर के समीप घटित हुआ है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान 36 वर्षीय अनुज कुमार पिता कैलाश प्रसाद के रूप में हुआ है। जो छपरा जेल में उप कक्षपाल के रूप में पदस्थापित है। गोली लगने के बाद छपरा सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव के रहने वाले है। जो अभी छपरा मंडल कारा में पदस्थापित है।

गोली लगने के बाद आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। गोली घायल जवान के पेट मे लगते हुए आरपार हो गया है। घायल जवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फ़िलहाल पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटे हुए है। वहीं इस मामले में सारण एसपी द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

साथ ही आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधी एक बाइक ओर दो की संख्या में सवार थे। घटना के बाद सदर अस्पताल में पहुचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इसी दौरान घायल पुलिसकर्मी की पत्नी के द्वारा विजय नामक व्यक्ति की नाम लिया जा रहा था फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुट गई है।

https://22scope.com/police-arrested-32-examinees-for-cheating-in-alcohol-prohibition-constable-recruitment-exam-in-chhapra/

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi Athletics Championship: 22 मई से राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स का महाकुंभ,...

 रांची में 22 से 25 मई तक 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप होगी। 800 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे, यहीं से कॉमनवेल्थ गेम्स...

 JPSC Exam Controversy: सिविल सेवा PT प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की...

 जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की कई त्रुटियां सामने आईं। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC...

 Ranchi Crime News: बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को...

 रांची के द्वारिकापुरी में पत्नी ने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को घर बुलाया और कुछ लोगों से उसकी पिटाई करवा दी।...

Jharkhand Heat Alert: 10 जिलों में 44 डिग्री तक तापमान, सरकार...

 झारखंड में भीषण गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी। 10 जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, सरकार ने डीसी...

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img