Breaking : अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो नहर में जा घुसी, एक किशोर सहित 5 की मौत

छपरा : छपरा में अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो नहर में जा घुसी। स्कॉर्पियो सवार एक किशोर सहित सहित पांच की व्यक्तियों की मौत हो गई है। मामला मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया नहर की है।
मृतकों के चार गोपालगंज के बैकुंठपुर के रहने वाले है, जबकि एक मशरक के रहने वाले है।

गुरुवार की रात सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगही गांव से सभी लोग एक श्राद्धकर्म में शामिल होकर लौटे थे। तभी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी, जिसके बाद उसमे से एक व्यक्ति किसी तरह से बाहर निकलते हुए स्कॉर्पियो के छत पर सवार होकर चिल्लाया। गांव वाले दौड़े आए और बाहर से चिल्लाने वाले व्यक्ति को बांस बल्ली के सहारे निकाले और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय तैराकों के साथ ही जेसीबी की मदद से रात में सभी को नहर से बाहर निकाला गया।

आपको बता दें कि मृतकों में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी सूरज प्रसाद (40साल), सनवलिया गांव निवासी दिनेश सिंह (52 साल), सुधीर कुमार (14 साल), लालबाबू साह (45 साल) और मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी रामचंद्र साह (65 साल) शामिल है।

https://22scope.com/once-again-a-major-accident-was-avoided-in-chhapra-nh-19-was-bypassed/

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...