छपरा में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बचा, एनएच-19 बाईपास हुआ प्रभावित, केंद्रीय टीम पहुंची

छपरा : भागलपुर में पूल गिरने की घटना के बाद भी संवेदकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूल निर्माण के क्रम में टूटने की सूचना पर जांच के लिए केंद्रीय टीम छ्परा पहुंची और निर्माण कार्य में लगी कंपनी को कई निर्देश दिए। छ्परा-हाजीपुर एनएच-19 के निर्माणाधीन पूल पुलिया की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। भगलपुर में पूल गिरने की घटना से सबक नहीं लेते हुए एनएच-19 के निर्माण में लगी मधुकोन कंपनी की निर्माण के दौरान लापरवाही कम नहीं हो रही है।

छ्परा के मुकरेरा से बिशनपुरा तक बने दो पूल के निर्माण के दौरान ही टूटने की सूचना पर केंद्रीय टीम मामले की जांच करने पहुंची। बिष्णुपुरा के ओअरबी जर्जर होकर टूटने लगी है। वहीं उमधा के निकट बने पूल में जगह जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आज केंद्रीय टीम इस पूल की जांच की और संवेदक को निर्माण में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस संबंध में केंद्रीय टीम के सदस्य ने बताया कि जांच के बाद एनएच को इसके सुधार के लिए सलाह दिया जाएगा। वहीं स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही गड़बड़ी का पता कर इसका सुधार किया जाएगा।

https://22scope.com/major-accident-in-pune-7-workers-died-due-to-falling-slab-of-under-construction-mall-pm-modi-expressed-grief/

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...