छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर विनोबा भावे यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

commercial advertisement
Ad

हजारीबागः जिले के विनोबा भावे यूनिवर्सिटी परिसर में आज छात्र-छात्राओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य छात्र संघ चुनाव करवाना था. पिछले 5 सालों से विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के द्वारा छात्र संघ चुनाव नहीं करवाया गया है. जिससे छात्र नाखुश दिखे और बताया कि लिंडो कमेटी की माने तो हर साल छात्र संघ चुनाव करना अनिवार्य है.

चुनाव तारीख की घोषणा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के द्वारा एक मोटी रकम छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों से फीस के रूप में वसूली जाती है. परंतु आज 5 सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराया गया है. छात्र अभिषेक राज ने बताया कि यह एक सांकेतिक एक-दिवसीय धरना प्रदर्शन है. इसके माध्यम से वो आज ज्ञापन यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपेंगे. उन्हें एक सप्ताह का समय छात्र संघ चुनाव की तारीख की घोषणा करने के लिए दी जाएगी. अगर इस एक सप्ताह में चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं होती है, तो चरणबद्ध तरीके से तमाम छात्र संगठन मिलकर एक वृहद आंदोलन करेंगे.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

Hazaribagh Encounter: राहुल दुबे गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: मंदिर शिलान्यास से लेकर गिद्दी–दमोदर पुल तक… सांसद मनीष जायसवाल का मेगा दौरा चर्चा में

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा और आसपास के इलाकों का दौरा किया।...