जहानाबाद में दबंग का दबंगई, काम करने से किया इनकार तो बाप-बेटे को मारकर किया घायल

जहानाबाद : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र की गौरक्षणी मोहल्ले में दबंग का दबंगई देखने को मिला। जब मजदूर ने काम करने से इनकार किया तो दबंगों ने लाठी डंडे से मारकर बाप बेटे को घायल किया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है भोला पंडित एवं योगेंद्र पंडित मजदूरी का काम करता है।

रविवार को गौरक्षणी मोहल्ले के निवासी राहुल कुमार ने भोला पंडित एवं योगेंद्र पंडित को बालू उठाकर ले जाने को कहा। योगेंद्र पंडित ने कहा कि यह काम मुझे अकेले नहीं हो सकता है। इसी बात पर यह युवक भड़क गया और लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर थाना क्षेत्र गौरक्षणी मोहल्ले में दबंग द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन का भय लोगों में समाप्त होता जा रहा है। इसी का परिणाम है कि दबंग लोग गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं। जिस तरह से इस युवक ने मजदूर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इसे प्रतीत हो रहा है यह युवक का मनोबल काफी बड़ा हुआ है। अब देखना है कि पुलिस इसमें किया कार्रवाई करती है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, पहचान में...

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मुसन टांड गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से अज्ञात महिला का लहूलुहान शव मिलने...

Shravani Mela 2026: बाबा धाम में VIP दर्शन खत्म! श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के बीच, बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन की व्यवस्था को लेकर ज़िला प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के...

गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, 4 दमकल की गाड़ियों ने...

भागलपुर : भागलपुर शहर के गौशाला प्रांगण में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं...