सासाराम जिले में अलग-अलग हादसे में 3 की मौत

सासाराम : सासाराम जीटी रोड अमरा तालाब के समीप ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर तक सड़क जाम भी रखा। घटना रोहतास जिला के सासाराम में मुफ्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब पास की बताई गई है। मृतक युवक विजय साह का पुत्र रिंकू कुमार बताया गया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची सासाराम मुफस्सिल थाना पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर सड़क से जाम हटवाया। घटना के संबंध में बताया गया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर कि टक्कर से युवक रिंकू कुमार बताया गया। सदर अस्पताल सासाराम के डॉक्टर शशांक शेखर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में रिंकू कुमार की मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया गया है।

सर्पदंश से डुमरा में एक महिला की मौत

वहीं दूसरी खबर में सर्पदंश से डुमरा में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतिका रोहतास जिला के दिनारा थाना इलाके के डुमरा गांव के बूटन सिंह की पत्नी सीमा देवी बताई गई है। मृतक महिला के पति बुटन सिंह ने बताया कि महिला घर में कार्य कर रही थी इसी दौरान विषैले सर्प ने डंस लिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। दिनारा थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Sasaram Maut 2 1 22Scope News

अनियंत्रित बाइक के टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

तीसरी खबर अनियंत्रित बाइक के टक्कर से जागोडीह के पास साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना रोहतास जिला के अमझोर थाना क्षेत्र के जागोडीह का बताया गया है। मृतक साइकिल सवार रामडिहरा गांव के कांग्रेस राम के पुत्र संजय राम बताया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अमझोर थाना के चौकीदार ने बताया कि जागोडीह गांव के पास बाइक के टक्कर से साइकिल सवार संजय राम की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस का अगली कार्रवाई जारी है।

Sasaram Maut 3 1 22Scope News

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...