Advertisment

पहली बार हुआ व्यापार मंडल सासाराम का वार्षिक आमसभा, लोगों ने रखे कई प्रस्ताव

रोहतास : व्यापार मंडल सासाराम का पहली बार आमसभा का आयोजन हुआ. बुधवार को गंगा उत्सव महल तकिया सासाराम में वार्षिक आमसभा का आयोजन व्यापार मंडल सासाराम का किया गया. आमसभा में मौजूद सदस्यों ने कई प्रस्ताव रखें.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल सासाराम अध्यक्ष दिनेश सिंह ने की. जबकि मुख्य अतिथि कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन रमेश चौबे तथा डीसीओ समरेश कुमार रहे. कार्यक्रम का संचालन पूर्व पैक्स अध्यक्ष समरडीहा योगेश तिवारी ने की. व्यापार मंडल सासाराम से जुड़े सदस्यों ने कई प्रस्ताव भी रखें.

व्यापार मंडल सासाराम के किसान सदस्यों ने कहा कि व्यापार मंडल के मतदाता सूची में कई त्रुटियां है, जिसे दुरुस्त करने की जरूरत है. वहीं कार्यकारिणी के लोगों ने व्यापार मंडल को और आगे बढ़ाने के उद्देश्य किसानों को शेयर बढ़ाने की अपील की.

इस कार्यक्रम में सासाराम व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी मौजूद रहे. वहीं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष भी अपना अपना विचार रखें. सासाराम व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि किसान सदस्यों से अपील की अपने धान की बिक्री व्यापार मंडल सासाराम में सरकार के नियमों के अनुसार तथा निर्धारित मूल्य पर कर सकते हैं. किसानों के उत्पादन को अच्छे मूल दिलाने के लिए व्यापार मंडल सासाराम तत्पर है.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र दुबे, माधवेंद्र उपाध्याय, मुरारी सिंह, छोटेलाल सिंह, सुरेश सिंह, मंगल सिंह कुशवाहा, संजय सिंह, विंध्याचल सिंह, अशोक सिंह, आजाद अजमेर सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मुरारी सिंह, इंद्रदेव सिंह, अजमल हुसैन, मीना चौबे, प्रेम प्रकाश, कमला प्रसाद आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट : दयानंद

सरकार ने माना लोगों की वार्षिक आय में आयी कमी

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...