बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

मुंगेर : मुंगेर इस समय की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां बीती देर रात बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे के करणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

बता दें कि पूरा मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर नक्की नगर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के पास का है। जहां बीती सोमवार की रात अपने दोस्त के यहां से बर्थडे पार्टी से लौट रहे 18 वर्षीय युवक विपुल कुमार पिता राजू मंडल घर कोठियारा की सर में गोली मार के हत्या कर कर दी गई। हत्या के करणों का अभी खुलासा नहीं हुआ। पर कई दोस्त पुलिस के संदेह के घेरे में आग गए। इसमें से दो को पुलिस हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मृतक की बहन की शादी दो माह बाद होने वाली थी की उससे पहले भाई की हत्या हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक दो भाई और दो भैया है तथा वह दूध का व्यवसाई के साथ साथ गिट्टी बालू बेचने का कार्य करता था। दो माह से अपने बहन की शादी को ले तैयारी कर रहा था। पर कल देर रात अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र केशोपुर के पास गया था। पर जब देर रात वह वापस आ रहा था तो प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के पास ही किसी ने गोली मार उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिय सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में उसके दो दोस्तों को पुछ ताछ के लिय हिरासत में लिया गया है।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को...

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img