सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

कोडरमाः सावन की अंतिम सोमवारी पर जिले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा। पिछले 24 सालों से कोडरमा में सावन की अंतिम सोमवारी को कांवर पद यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। इस कांवर पद यात्रा में बिहार-झारखंड व बंगाल से हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। कांवर पदयात्रा में विधायक डॉ नीरा यादव भी शामिल हुई। शिवभक्त झुमरी तिलैया के झारनाकुंड से शिवभक्त पवित्र जल का उठाव कर 12 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद कोडरमा के ध्वजाधारी पहाड़ पहुंचे। जहां शिवभक्त 777 सीढ़ी चढ़ कर ध्वजाधारी पहाड़ की चोटी पर बसे भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

जिले में आयोजित होने वाले कांवर पद यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पद यात्रा वाले रूट पर जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, साथ ही शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए एम्बुलेंस व मेडिकल टीम को तैनात किया गया हैं। वही विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से रास्ते मे श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी व शर्बत की व्यवस्था की गई हैं।

ऐसी मान्यता हैं कि सावन की अंतिम सोमवारी को जो भी शिवभक्त इस कांवर पद यात्रा में शामिल होते हैं और 777 सीढ़ी चढ़ कर बाबा भोले को जलार्पण करते हैं। उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। विधायक डॉक्टर नीरा यादव ने सभी लोगों को कांवर पदयात्रा की बधाई और शुभकामना देते हुए जिले की सुख समृद्धि की कामना की। वही शिवभक्तों ने पदयात्रा को लेकर अपने अनुभव साझा किया।

रिपोर्टः अमित कुमार

JSSC CGL Paper Leak: CID ने अभय तिवारी से की लंबी...

 JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने अभय तिवारी से पूछताछ की। जांच में 16 अभ्यर्थियों को उत्तर रटाने और 12 लाख रुपये...

Jharkhand Land Mutation: झारखंड में 65,556 दाखिल-खारिज मामले लंबित, निपटाये मामलों...

झारखंड में दाखिल-खारिज के 65,556 मामले लंबित हैं। अब तक 12.31 लाख मामलों का निपटारा हुआ, जबकि 12.69 लाख आवेदन खारिज हो चुके हैं।Jharkhand...

JSSC Diploma Exam Scam: 2022 में ही सामने आ गई थी...

JSSC डिप्लोमा स्तरीय भर्ती परीक्षा गड़बड़ी में गिरफ्तार अरुण कुमार को लेकर CID को अहम जानकारी मिली है। 2022 में भी उसका नाम जांच...