सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवर पदयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में, शिवभक्तों को पीले वस्त्र में शामिल होने की अपील

कोडरमाः सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर कोडरमा में निकाले जाने वाले कांवर पदयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में है। जिले की धार्मिक संगठन श्रीराम संकीर्तन मंडल की ओर से कांवर पदयात्रा का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से पवित्र जल का उठाव कर 12 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद कोडरमा के ध्वजाधारी धाम पहुंचते हैं और 777 सीढ़ी चढ़कर ध्वजाधारी पहाड़ पर बसे भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

कंवर पदयात्रा में होता है हजारों शिवभक्तों का जुटान

पिछले 24 सालों से यह सिलसिला अनवरत जारी है। झरनाकुंड के अलावे ध्वजाधारी धाम में साफ सफाई की जा रही है, साथ ही श्रीराम संकीर्तन मंडल की ओर से विभिन्न धार्मिक संगठन और स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों के साथ एक बैठक भी की गई, जिसमें कांवर पदयात्रा के दौरान व्यवस्थाओं और तैयारी को लेकर चर्चा की गई। कंवर पदयात्रा में कोडरमा समेत आसपास के हजारों शिवभक्तों का जुटान होता है।

शिवभक्तों को पीले वस्त्र में शामिल होने की अपील

मंडल के सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि कांवर पदयात्रा की तैयारी को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं और जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, कोडरमा पुलिस, फायर ब्रिगेड सभी ने इस पदयात्रा में सहयोग करने का वादा किया है। वही समिति के पूर्व अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि कांवर पदयात्रा का यह 24वां साल है. इसे एतिहासिक बनाने की जोरों पर है. उन्होंने शिव भक्तों को पीले वस्त्र में शामिल होने की अपील की है.

रिपोर्टः अमित कुमार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Canal Maintenance Policy 2026: नहरों की बदहाली रोकने के लिए...

Bihar Canal Maintenance Policy 2026, पटना: बिहार में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को बेहतर पटवन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य...

Bihar Plastic Waste Management: कचरे से कारोबार और रोजगार तक, बिहार...

Bihar Plastic Waste Management, पटना: जिस प्लास्टिक कचरे को अब तक पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या माना जाता था, वही बिहार के गांवों में...

Rajgir Zoo Nature Safari Skoch Award: राजगीर जू एवं नेचर सफारी...

Rajgir Zoo Nature Safari Skoch Award, पटना: बिहार में इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर...