Advertisment

इचाक प्रखंड के कई गांवों में हाथियों ने मचाया उत्पात, उजाड़ दिए घर, फसलों को भी रौंदा

हजारीबागः जिले के इचाक प्रखंड में हाथियों का झुंड काफी उत्पात मचा रहा है. 12 से 13 हाथी टाटीझरिया प्रखंड के जंगल के रास्ते इचाक प्रखंड पहुंचे हैं. जहां कई एकड़ फसलों को रौंदते हुए कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया है. साथ ही घरों में रखें अनाज को भी चट कर गए हैं. स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को इसके बारे में सूचना दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों के रूट को बदलने की कोशिश कर रही है.

वहीं स्थानीय लोगों से हाथियों के सामने न जाने की भी अपील माइक के माध्यम से कर रही है. वन कर्मी ने बताया कि ग्रामीण झुंड बनाकर हाथियों के सामने जाने से हाथी और भी उत्तेजित हो सकते हैं और काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं. जिसमें लोगों की जान भी जा सकती है. जिसको देखते हुए हाथी के आसपास ना जाए.

स्थानीय लोगों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है. साथ ही साथ कहा है कि हर बार हाथी का आतंक कुछ-कुछ दिनों पर देखने को मिलता है. जिस पर वन विभाग को लगाम लगाने की जरूरत है ताकि हमारा फसल बच सके और हमारी गाढी कमाई न डूब जाए.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...