जेपीसी और टीएसपीसी नक्सल सदस्य के घर से अवैध हथियार बरामद

हजारीबाग: जेपीसी और टीएसपीसी नक्सल सदस्य के घर से अवैध हथियार बरामद , किया गया गिरफ्तार
जेपीसी और टीएसपीसी नक्सली संगठन में रहे पूर्व सदस्य होरिल प्रसाद मेहता उर्फ दिलीप मेहता को हजारीबाग के कोर्रा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे को गुप्त सूचना मिल रही थी कि होरिल मेहता के पास कुछ हथियार होने की सूचना है।

जिसकी सत्यापन के लिए कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी व अन्य पुलिस बल ने उनके घर पर छापेमारी किया। जिस दौरान होरिल मेहता के घर से एक पिस्टल दो जिंदा गोली दो खोखा पुलिस ने बरामद किया।

बताते चले हजारीबाग के ईचाक थाना मे चोरी, गृहभेदन, लूटपाट जैसे अपराधों को लेकर पांच कांड पूर्व में दर्ज है। गिरफ्तार होरिल मेहता स्थाई रूप से हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनहरी हिल रोड नं 03 के रहने वाले हैं । वहीं पुलिस ने होरिल मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...