अभय के आत्मसमर्पण के बाद सोनू संभालेंगे टीएसपीसी की कमान

564
Advertisment

अभय के आत्मसमर्पण के बाद सोनू संभालेंगे टीएसपीसी की कमान

पलामू : अभय के आत्मसमर्पण के बाद सोनू संभालेंगे टीएसपीसी की कमान- पलामू में पुलिसया कार्रवाई से जेजेएमपी के बाद अब टीएसपीसी नक्सली संगठन भी कमज़ोर पड़ गया है. पलामू में टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर सकेंदर यादव उर्फ अभय जी ने कल पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

Advertisment

पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद अभय ने 22 Scope न्यूज़ को बताया कि लगातार पुलिस द्वारा जंगलों में ऑपरेशन और मुठभेड़ के कारण टीएसपीसी संगठन में सदस्य मात्र गिने चुने रह गए हैं. पलामू जिले के रामगढ़, चैनपुर और रमकंडा इलाके में अब 8 से 9 सदस्य बच चुके हैं.

सोनू यादव को मिलेगी बड़ी जिम्मेवारी

उन्होंने बताया है कि मेरे आत्मसमर्पण करने के बाद टीएसपीसी सदस्य के कमान संभालने के लिए सोनू यादव को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी. सोनी यादव सब जोनल कमांडर के रूप में कमान संभालेंगे. पलामू के सिंघम आईपीएस के विजय शंकर अब सोनू यादव पर पकड़ने के लिए कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं. सिंघम आईपीएस के विजय शंकर ने बताया कि हमें भी सूचना मिली है कि टीएसपीसी नक्सली सोनू जी सब जोनल कमांडर के रूप में सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जल्द ही पुलिस पकड़ लेगी और पलामू में नक्सलियों को जड़ से खत्म कर देगी. उन्होंने बांकी नक्सलियों को भी पुलिस के समक्ष जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील की है.

रिपोर्ट: संजीत यादव

Advertisement