Advertisment

3 अवैध हथियार हुए बरामद, बालक समेत 3 लोग गिरफ्तार

बक्सर : एक ही रात में डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने तीन हथियार बरामद किए हैं। हालांकि यह बरामदगी दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से हुई है। मंगलवार को यह जानकारी एसपी शुभम आर्य ने मीडिया को दी। उनके अनुसार मुरार थाने को सूचना मिली थी। ओझाबरांव गांव के लक्ष्मण साह के यहां अवैध हथियार है। पुलिस ने वहां रेड की तो उनके घर से एक दोनाली बंदूक व 29 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि यह हथियार मेरे पुत्र पवन कुमार को हरेन्द्र यादव ने दिया है। पुलिस ने इस आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पुत्र की तलाश की जा रही है। इसी गांव से जुड़ी एक और सूचना मिली। सुरेन्द्र राम के पुत्र के पास भी अवैध हथियार है।

पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया तो वहां से भी एक देसी कट्टा बरामद हुआ। उस बालक को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। यह कार्रवाई में मुरार के थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय, अमरेश व रितेश का योगदान है। तीसरी सफलता डुमरांव थाना के सुरौधा गांव से मिली। वहां से भी सूचना मिली थी। इस गांव के नथुनी राम शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। डुमरांव के एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व वहां भी टीम भेज गई। पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला वही नथुनी राम है। उसके घर की तलाशी हुई तो वहां से एक देसी राइफल बरामद हुई। इस पूरी कार्रवाई में डुमरांव के थानाध्यक्ष शंभू कुमार व निजाम अख्तर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़े : पेंटर और मैकेनिक की जोड़ी ने कर दी वृद्ध की हत्या, हुए गिरफ्तार

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...