डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा का एलान आज

रांची: झारखंड में चारा घोटाला मामले के तहत, डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 124 आरोपियों पर रांची सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। इसमें से 35 आरोपीयों को बरी कर दिया गया है, जबकि 53 आरोपीयों को दोषी ठहराया गया है, और उन्हें तीन साल से कम और तीन साल तक की सजा दी गई है।

इस मामले में 36 दोषियों के सजा की बिंदुओं पर कोर्ट शुक्रवार, 1 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी। इस मुकदमे में से किसे सबसे अधिक सजा मिलेगी, यह देखने के लिए अब इंतजार है।

मामले में कुल 617 गवाहों का बयान दर्ज कराया गया है, और इसके दौरान 50 हजार से ज्यादा डॉक्यूमेंट्स और एविडेंस पेश किए गए हैं। 124 आरोपीयों में से 38 लोग सरकारी सेवक हैं, जिनमें आठ कोषागार पदाधिकारी भी शामिल हैं, और 86 आपूर्तिकर्ता भी आरोपी हैं। इन आरोपीयों में 16 महिलाएं भी शामिल हैं। तीन साल से अधिक की सजा पाने वाले कई आरोपीयों की उम्र 80 से 90 साल है।

बिहार से अलग होने के बाद, चारा घोटाला मामले में कुल 53 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, और डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले पर जजमेंट होने के बाद चारा घोटाला से संबंधित सभी मुकदमों पर फैसला आ चुका है। शुक्रवार को 36 आरोपीयों के सजा बिंदु पर फैसला सुनाए जाने के बाद इस मुकदमे का अंतिम चरण होगा।

 

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...