देवघर कोषागार मामले में लालू यादव की सजा बढ़ाए जाने की याचिका पर सुनवाई  

Ranchi:- देवघर कोषागार मामले में झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर. मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में लालू प्रसाद यादव की सजा बढ़ाए जाने को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान इस मामले में सीबीआई की ओर से समय की मांग की गई. जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. दरअसल सीबीआई ने देवघर कोषागार मामले में लालू यादव सहित अन्य के खिलाफ याचिका दाखिल कर कहा है कि आरोपियों को दी गयी सजा कम है. जबकि इसके मुख्य षड्यंत्रकर्तों में शामिल है. निचली अदालत ने इस मामले में जगदीश शर्मा को 7 साल की सजा दी है, उसके आधार पर लालू यादव को भी कम से कम इतनी सजा मिलनी चाहिए. जबकि निचली अदालत ने लालू प्रसाद यादव को मात्र साढ़े तीन साल दी है.

सुनवाई के दौरान दिवंगत नेता आरके राणा का नाम इस याचिका से हटाने के लिए आवेदन देने का कोर्ट ने निर्देश दिया है. अब इस मामले में तीन सप्ताह बाद सुनवाई होगी.

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...