पुलिस ने फैजल खान को गिरफ्तार किया

पलामू: पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फैजल खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान  फैजल खान के पास से दो देसी कट्टा और एक पिस्तौल समेत कई हथियार मिला है।

फैजल खान को पहले ही एक हत्या के मामले में 12 वर्ष की सजा सुनाई गई है, और वे कोर्ट से सजायाप्ता भी हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान फैजल के पास से हथियार बरामद किया।

अब पुलिस अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि फैजल के पास ये हथियार कहां से आए हैं। फैजल खान को पलामू में घटित लड्डू खान हत्याकांड के आरोपी के रूप में जाना जाता है, जिसके बाद उन्होंने बाजार में लड्डू खान को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पलामू पुलिस फैजल खान के द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों के आधार पर कई स्थानों में छापेमारी कर रही है। इस मामले में बड़ा खुलासा शुक्रवार की देर शाम तक किया जाएगा।

 

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...