देश में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की तैयारी

नई दिल्ली : मोदी सरकार ने वन नेशन-वन इलेक्शन यानी कि एक देश एक चुनाव को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मोदी सरकार ने इसे लेकर एक कमेटी गठन करने का फैसला किया है। इस कमेटी की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। भारत सरकार जल्द ही इसपर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर देगी। कमेटी इस मसले पर भारत सरकार को रिपोर्ट देगी।

बता दें कि अगर देश में एक देश-एक चुनाव का फैसला लागू होता है, तो सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ ही कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर इसके पक्ष में जोर-शोर से आवाज़ उठा चुके हैं और अब देश में इसको लेकर माहौल बनाया जा रहा है। कुछ वक्त पहले ही लॉ कमिशन ने एक देश एक चुनाव पर आम लोगों की राय भी मांगी थी।

देश में लोकसभा चुनाव और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर कई तरह की अटकलबाजी पहले ही लगती रही है। केंद्र सरकार ने 18-22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। माना जा रहा है कि इसमें वन नेशन-वन इलेक्शन पर एक प्रस्ताव आ सकता है।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...