कैमूर में चेकिंग अभियान में 12 हजार की वसूली

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भभुआ मोहनिया पथ पर अमरपुरा मोड़ के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान पुलिस ने चलाया। इस अभियान में 12 हजार रुपए की वसूली हुई। वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में बाइक पर ट्रिपल लोड, बिना सीट बेल्ट के फोर व्हीलर वाहन चलाने वाले, बिना ड्राइवरी लाइसेंस, प्रदूषण पेपर और फिटनेस पेपर के साथ वाहन से संबंधित सभी कागजातों का जांच किया गया। बाइक पर खासकर ट्रिपल लोड, बिना हेलमेट और कम उम्र के बच्चों द्वारा बाइक ड्राइविंग पर विशेष नजर रखी गई।

इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहर में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन न करने वाले। विशेष कर नशे के सौदागर हीरोइन गांजा शराब सहित अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर भी खास कर नजर रखी जा रही है। इस अभियान से क्राइम कंट्रोल हो सकता है। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Reliance AGM 2026: AI, न्यू एनर्जी और FMCG पर बड़ा दांव,...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अगले पांच सालों के लिए अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी और वैल्यू क्रिएशन रोडमैप का ऐलान किया है।...

Sheikhpura News: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले मंत्री श्रवण कुमार,...

शेखपुरा के जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चौथे वार्षिकोत्सव पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि धर्म हमेशा प्रेम, शांति और...

Bihar Industry News: निवेशकों को मिलेगा बेहतर माहौल, Industry Department की...

बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग ने उद्योग संगठनों के साथ समन्वय बैठक की। हर 30 से...