Advertisement
Advertisement

बुडको के इंजीनियर के ऊपर आक्रोशित ग्रामीणों ने फेंका गंदा पानी, फिर बंदी बनाकर घुमाया गया पूरा गांव

भागलपुर : स्मार्ट सिटी योजना के तहत भागलपुर शहर को स्मार्ट बनने की कवायत वर्षों से जारी है लेकिन

अभी भी यह पूरा नहीं हो पाया है। खासकर, सड़कों की स्थिति अभी भी जर्जर है मुख्य रूप से वुडको के द्वारा

पाइपलाइन बिछाई जाने को लेकर शहर वासी काफी परेशान है। भागलपुर में वार्ड नंबर-50 और 51 में पाइपलाइन

बिछाने का काम चल रहा था, जिसमें सप्लाई वाटर आती है। वह पाइप फट गई और दोनों वार्ड में गंदा पानी पाइप

से घर तक आने लगा। इस बात से वार्ड नंबर-50 और 51 के लोग काफी आक्रोशित हो गए और वह बुडको के

इंजीनियर पर गंदा पानी फेंक कर अपना विरोध जताया। उसके बाद बुडको के इंजीनियर सत्य प्रकाश

को ग्रामीणों ने बंदी बनाकर पूरे गांव में घुमाया।

बुडको के इंजीनियर के ऊपर आक्रोशित ग्रामीणों ने फेंका गंदा पानी

ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों ने इसकी सूचना कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और इंजीनियर को दिया लेकिन बुडको (BUIDCO)  के कोई भी अधिकारी इस बात पर अमल नहीं कर रहे हैं। जिससे हम ग्रामीण आक्रोशित होकर अपने हक की लड़ाई के लिए विरोध में इंजीनियर के ऊपर गंदा पानी फेक कर विरोध प्रदर्शन जताए हैं।

वहीं आक्रोशित ग्रामीण नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधा अगर नहीं मिलेगी तो कैसे लोग जी पाएंगे। खासकर मूलभूत सुविधाओं में ना तो बिजली की व्यवस्था अच्छी हो पाई है और ना ही पानी और सड़कों की। हम शहर वासियों को जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाओं में कम से कम बिजली पानी और सड़क की व्यवस्था दुरुस्त करके दिया जाए तभी भागलपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आएगा। वरना सिर्फ सौंदर्यकरण के नाम पर पैसे का आपसी बंदर बांट करने से कभी भी भागलपुर स्मार्ट नहीं बन पाएगा।

वहीं बुडको के इंजीनियर सत्य प्रकाश ने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। जल्द इस बार काम किया जाएगा। गंदे पानी की सुविधा में सुधार कर स्वच्छ पानी ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएगी। जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

https://22scope.com/4-criminals-plotting-2-crore-loot-in-bhagalpur-streamed-with-katta-and-bullet/

Commercial Advertisment

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...