भागलपुर में 2 करोड़ लूट की साजिश रच रहे 4 अपराधी कट्टा व गोली के साथ धाराए

भागलपुर : भागलपुर में 2 करोड़ लूट की साजिश रच रहे चार अपराधियों को पुलिस ने बुधवार की रात झुरकुरिया के पास से एक बगीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए वहां अपराधी एकजुट हुए हैं। इसके बाद सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चार शातिरों को दबोच लिया।

2 करोड़ लूट की साजिश

गिरफ्तार अपराधियों में मास्टरमाइंड मोहम्मद तबरेज व मोहम्मद सज्जाद औद्योगिक थाना क्षेत्र के फतेहपुर और गौतम कुमार मंदसौरपुर का रहने वाला हैं। वहीं चौथे अपराधी मोहम्मद राजा सबौर थाना क्षेत्र के सफियागड़ी का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने दो कट्टा, तीन कारतूस, एक छारा और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गौरतलब है कि मास्टरमाइंड मोहम्मद तबरेज का आपराधिक इतिहास भी रहा है। तबरेज पर मारपीट यौन शोषण लूटपाट के अलावे कई धाराओं में केस दर्ज है। प्रेसवार्ता कर सीटी एसपी और डीएसपी ने जानकारी दी।

https://22scope.com/dealer-shot-in-land-dispute-treatment-in-mayaganj-hospital/

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...