Advertisment

महागठबंधन के लोग जातीय गणना पर कर रहे हैं राजनीति – आरसीपी सिंह

नालंदा : नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में आज भाजपा द्वारा अस्थावां विधानसभा कार्यकताओं के साथ बैठक आयोजित किया है। जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने भाग लिया है। इस आरसीपी सिंह ने महागठबंधन के द्वारा जिले में आज शाम को निकाली जा रही कैंडिल मार्च पर तीखा हमला किया। भाजपा नेता ने कहा कि महागठबंधन के लोग जातीय गणना पर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अभी सूखे की हालत बनी हुई है। राज्य के किसानों पर ध्यान देने के बजाय सप्ताह में दो बार लालू यादव से मिलने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के सीएम तो है ही राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ओएसडी भी बन गए है। इसलिए सुखाड़ पर ध्यान नहीं देकर राजद की स्लाहकर्ता बने हुए हैं। उदयनिधि स्टालियन द्वारा दिए गए विवादित व्यान पर कहा कि परिवार वाद में लोग सनातन धर्म पर गलत व्यानबाजी कर खुद हंसी का पात्र बन रहे हैं।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...