आरसीपी गुट का दावा, जदयू के सभी विधायक हमारे साथ, नीतीश में दम है तो चुनाव में जाकर दिखाए

पटना : आरसीपी गुट का दावा – आरसीपी गुट ने दावा किया है कि जदयू के सभी विधायक हमारे साथ है,

जिस समय जरूरत पड़ेगी इस समय हम अपनी ताकत दिखायेंगे.

आरसीपी सिंह के खासमखास कन्हैया सिंह ने कहा कि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में दम है तो चुनाव में जाकर दिखाए.

आरसीपी सिंह के पार्टी बनाने पर कन्हैया सिंह ने कहा कि जनता के बीच जाकर

पहले जनता से बात करेंगे उसके बाद फैसला करेंगे कि क्या करना है.

उन्होंने कहा कि सभी विधायक हमारे साथ हैं.

आरसीपी गुट का दावा – आरसीपी के संपर्क में जदयू के 20 से अधिक विधायक

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद

बिहार में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. सूत्रों की माने तो वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के संपर्क में जदयू के 20 से अधिक विधायक हैं, और आरसीपी सिंह एक नई पार्टी का भी निर्माण कर सकते हैं. जदयू ने सभी विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया. कहीं ना कहीं जदयू को इस बात का डर सता रहा है कि आरसीपी सिंह पार्टी में टूट न कर दें.

ललन सिंह ने आरसीपी को घेरा

मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि भाजपा कौन होती है जदयू की ओर से केंद्र में मंत्री तय करने वाली. कौन बनेगा या नहीं बनेगा ये तय करने वाला वे कौन हैं. वहीं आरसीपी सिंह को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी मर्जी से मंत्री बनने केंद्र में गये थे. बहुत पहले से जदयू के नेता रहने के बयान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी मुख्यमंत्री के ओएसडी थे इसका क्या मतलब है कि वह जदयू के नेता हो गए.

उन्होंने कहा कि तीन दर्जन कर्मचारी रेल मंत्री के होते हैं उनमें से वे भी एक थे. वे 1998 से कर्मचारी थे. तो क्या वे जनता दल यू के नेता हो गये. आरसीपी 2010 में जदयू के नेता हुए. उनकी इच्छा थी कि वे नेता बने. इसके बाद आरसीपी ने सीएम नीतीश कुमार से 2009 में लोकसभा की टिकट मांग रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री ने ठुकरा दिया. इसके बाद 2010 में आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेज दिया गया.

जदयू विधायक दल की बैठक कल

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पार्टी विधायक दल की बैठक 9 अगस्त को होगी. उन्होंने कहा कि जब से आरसीपी प्रकरण हुई है तब से जो भी राजनीतिक घटनक्रम हुई है उसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधायक दल के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद इसकी सूचना मीडिया को दे दी जायेगी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...