धनबादः जिले में शिशु रोग विशेषज्ञों का राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन पेडिकॉन 2023 का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन 4-5 नवंबर को वेडलॉक ग्रीन में होने जा रहा है. जिसमें देश भर के जाने-माने वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ शिरकत करेंगे. इसके अलावा 250 से 300 की संख्या में शिशु रोग विशेषज्ञों का जटान होना है.
शिशु रोग विशेषज्ञ अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे
सम्मेलन में बच्चों को होने वाली गंभीर बीमारियों के अलावे इलाज की नई तकनीक, इमरजेंसी NICU और PICU मैनेजमेंट, बच्चों के विकास में आने वाली रूकावटों के साथ-साथ नई तरह के लाइफ़ सपोर्टिंग सिस्टम से बच्चों को मौत के मुंह से बाहर कैसे निकाला जाए इन तमाम विषयों पर देशभर से आए शिशु रोग विशेषज्ञ अपना शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों के साथ जानकारी साझा करेंगे.
नए तकनीकों से डॉक्टर होंगे रूबरू
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेश रंजन ने बताया कि पेडिकॉन 2023 का आयोजन धनबाद में किया जा रहा है। यहां के चिकित्सकों को देश भर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों का सानिघ्य प्राप्त होगा,उन्हें नई-नई तरह के इलाज की तकनीक की जानकारी मिलेगी. इसके बाद यहां के चिकित्सक भी उसे इंप्लीमेंट करने में जुटेंगे.

















