Shocking Crime : आपसी विवाद को लेकर महादलित की गोली मारकर हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

मधेपुरा : महादलित की गोली मारकर हत्या – मधेपुरा में अपराध सर चढ़ कर बोल रहा है। लगातार बेखौफ अपराधी हत्या जैसे संगीन वारदात को अंजाम दे रहा हैं। अपराध जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर पंचायत स्थित चामगढ वार्ड संख्या-7 में आपसी विवाद को लेकर बीते रविवार की रात एक 25 वर्षीय महादलित व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।

महादलित की गोली मारकर हत्या

बता दें कि एक तरफ जहां घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं मुरलीगंज थाना पहुंच कर परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। परिजनों के मुताबिक, देर रात हीं पुलिस शव का जबरन दाह संस्कार कर दिया जिससे मृतक परिजन नाराज हैं। बता दें कि गांव के ओकिल ऋषिदेव और मृतक अर्जुन ऋषिदेव के बीच किसी बात को लेकर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। लेकिन बीते देर रात गांव के ही ओकील ऋषिदेव अपने गुर्गों के साथ अर्जुन ऋषिदेव की गोली मरवाकर हत्या करवा दिया।

महादलित की गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित परिजन गंभीर हालत में अर्जुन ऋषिदेव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि बहरहाल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

रमण कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा में भाई का रक्तचरित्र : भूमि विवाद में सगे भाई की गोली मारकर हत्या

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...

Khalari Railway Station Security: खलारी स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Khalari Railway Station Security: खलारी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: रामगढ़ में सावन की अंतिम सोमवारी...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से सेवा शिविर का आयोजन...