बैंक ऑफ इंडिया के 118वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, बैंक स्टाफ ने किया रक्तदान

बोकारोः बैंक ऑफ इंडिया के 118वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो अंचल ने आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया. सेक्टर-4 स्थित आंचलिक कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया, बोकारो अंचल के आंचलिक प्रबंधक अश्वनी कुमार मित्तल, डिप्टी सिविल सर्जन अरविंद कुमार और उप आंचलिक प्रबंधक  लक्ष्मीनारायण डगरा ने किया. इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अश्वनी कुमार मित्तल ने कहा कि सभी स्वस्थ आदमी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रक्तदान बहुत बड़ा दान है. इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है.

बैंक स्टाफ ने किया रक्तदान

इस रक्तदान शिविर में बैंक ऑफ इंडिया के अनेक स्टाफ सदस्यों ने रक्तदान किया. इस शिविर में महिला स्टाफ सदस्यों ने भी हिस्सा लिया और रक्तदान किया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में सदर अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि 118 वर्षगांठ को लेकर बैंक ऑफ इंडिया ने रक्तदान का आयोजन किया. जिसे हमारी डॉक्टर पैथोलॉजिस्ट मैथिली ठाकुर के तत्वाधान में इस आयोजन को सफल बनाया गया. उन्होंने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान महादान है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...