शोभा कुमारी से संजय सेठ ने की मुलाकात,जल्द मिलेगा शोभा को हाथ

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रांची के जिस शोभा कुमारी की तारीफ की थी स्वास्थ्य कारणों से उनका हाथ कुछ दिन पूर्व काटना पड़ा था। सांसद संजय सेठ ने उनके आवास जाकर मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही।
शोभा कुमारी वह महिला है, जो खिलौने बनाने का काम करती थी। लॉकडाउन के दौरान सांसद संजय सेठ ने उनके इस व्यवसाय को प्रोत्साहन दिया। वोकल फॉर लोकल के नारे को आत्मसात करते हुए शोभा कुमारी ने आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने में अपनी सशक्त भूमिका निभाई।

इनके द्वारा बनाए गए राम दरबार और आदिवासी कलाकृतियों से जुड़े खिलौने को सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट भी किया।
कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान उनके हाथों के हुनर की चर्चा भी की। इसके बाद शोभा कुमारी का व्यवसाय बहुत जबरदस्त तरीके से बढ़ा। भारत ही नहीं विदेशों से भी इनके पास खिलौने के आर्डर आने लगे परंतु कुछ दिन पूर्व दुर्भाग्यवश इनका हाथ काटना पड़ा। सांसद संजय सेठ जब इनसे मिलने पहुंचे तो भी शोभा कुमारी के हौसले बुलंदी पर दिखे।

उन्होंने कहा कि उनके माध्यम से अभी 40 से अधिक परिवारों को रोजगार मिला हुआ है। उनकी यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। सांसद ने उन्हें कहा कि जिस महिला की प्रधानमंत्री ने तारीफ की है। उनका हर संभव मदद करने की बात हम कह रहे हैं। इसे पूर्ण किया जाएगा।

वर्तमान समय में शोभा कुमारी को कृत्रिम हाथ लगाए जाने की आवश्यकता है ताकि यह पूर्व की भांति काम कर सके। इसके लिए शोभा कुमारी ने सांसद से आग्रह भी किया है। सांसद श्री संजय सेठ ने उन्हें आश्वस्त किया कि कृत्रिम हाथ लगाया जा जाए, इस दिशा में भी उनकी हर संभव मदद करेंगे। कई कंपनियों से उनकी बात भी हो चुकी है। कंपनियां उन्हें मदद करने को तैयार है। बहुत जल्द शोभा दीदी दोनों हाथों से काम करती दिखेंगे।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...