Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP ने जारी की 28 प्रकोष्ठों की सूची, किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की गयी है। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र की ओर से शुक्रवार को जारी सूची में कुल 28 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े प्रकोष्ठों में नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें वरिष्ठ नागरिक, आईटी, विधि, चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, पंचायती राज सहित कई प्रकोष्ठ शामिल हैं।

वरिष्ठ नागरिक और आईटी प्रकोष्ठ में मिली जिम्मेदारी

सूची के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में डॉ. उमाशंकर केडिया और कृष्ण कुमार मुन्ना को जिम्मेदारी दी गयी है। आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ में मनीष जायसवाल और नंदलाल अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है। आईटी प्रकोष्ठ का संयोजक कर्नल बीके सिंह को बनाया गया है। वहीं नगर निकाय प्रकोष्ठ में अनिल मोदी और विधि प्रकोष्ठ में सुधीर श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में राजेश शुक्ला और लातेहार के बलवंत सिंह यादव को जिम्मेदारी दी गयी है।

उद्योग, व्यापार और आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां

उद्योग प्रकोष्ठ में राजेंद्र पासवान और मुकेश कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है। व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दिलीप सोनी को मिली है। वहीं आर्थिक प्रकोष्ठ में सीए राज कुमार और सीए प्रदीप कुमार जालुका को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्टी की सूची में चिकित्सा प्रकोष्ठ के लिए डॉ. अभिषेक रामाधीन और हरेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। शिक्षा प्रकोष्ठ में डॉ. समर सिंह और जटाशंकर पांडेय को जिम्मेदारी दी गयी है।

सहकारिता, संस्कृति और खेल से जुड़े प्रकोष्ठ

सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रभात कुमार सिंह को जिम्मेदारी मिली है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में रंजन कुमार सिंह उर्फ छोटन सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में परितोष सोरेन, हस्तकला एवं बुनकर प्रकोष्ठ में जयश्री देवी इंदवार और मत्स्य पालक प्रकोष्ठ में राजीव चौधरी को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा क्रीड़ा प्रकोष्ठ में प्रमुद्याल बड़ाईक और सूरज कुमार, जबकि विस्थापित प्रकोष्ठ में अजय सिंह और परमेश्वर चौधरी को जिम्मेदारी मिली है।

पंचायती राज से लेकर सूचना अधिकार तक जिम्मेदारी

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में गीतेश चंद्रवंशी, प्रवासी कामगार प्रकोष्ठ में ललित नारायण ओझा, पंचायती राज प्रकोष्ठ में जैलेंद्र कुमार और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ में मुकेश मुक्ता को जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं पर्यटन प्रकोष्ठ में सूर्य प्रभात और गौ संवर्धन प्रकोष्ठ में रीतेश तिवारी को जिम्मेदारी मिली है। ग्रामीण कारीगर प्रकोष्ठ में ईश्वरचंद्र प्रजापति और अशोक शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

अल्पसंख्यक भाषायी और मठ-मंदिर प्रकोष्ठ में भी नियुक्ति

पार्टी की ओर से जारी सूची में अल्पसंख्यक भाषायी प्रकोष्ठ के लिए गुड्डू घोष को जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ में बलवीर सिंह सलूजा को जिम्मेदारी मिली है। मठ-मंदिर प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संजय शौध को सौंपी गयी है। इस तरह प्रदेश स्तर पर कुल 28 प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की गयी है। सूची प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र की ओर से जारी की गयी है।

यह भी पढ़ें: BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग का होगा विशेषज्ञ इलाज, BCCL अस्पताल में शुरू होगी बड़ी सुविधा

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...