पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी सम्राट चौधरी ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला किया है। सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव के बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अमित शाह के बिहार आने से तेजस्वी को क्यों परेशानी हो रही है। विपक्ष के पेट में उनके आने से दर्द क्यों हो रहा है। बता दें कि अमित शाह 16 सितंबर को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं।
वहीं सम्राट चौधरी ने नाम बदलने को लेकर विपक्ष पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने पर विपक्ष को परेशानी हो रही है। हम सब ने किसी का नाम कहां बदला है। भारत पहले से ही लोग बोलते रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम कहां बदला है। लालू यादव ने खुद नीतीश कुमार का नाम पलटू कुमार रखा है।
https://22scope.com/shah-tejashwi-is-coming-to-bihar-again-taunted/
आफताब आलम की रिपोर्ट







