Advertisment

जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य भगवान श्रीकृष्ण का निकाला जाएगा शोभायात्रा

गया : श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के बैनर तले जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आज गया के गांधी मैदान में संस्थापक श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के आयोजन रामचंद्र प्रसाद यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने जानकारी दी कि सात सितंबर को गया के मेडिकल कॉलेज से स्तिथ मोड़ से जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एक भव्य भगवान श्रीकृष्ण का शोभायात्रा निकाला जाएगा। इस यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रथ पर विराजमान होंगे। यह शोभायात्रा गया के गांधी मैदान से होते हुए जीबी रोड होकर मुख मार्ग टिकरी रोड स्वराजपुरी रोड होते हुए गया के गांधी मैदान में आकर समाप्त होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि गया कि गांधी मैदान में एक पंडाल बनाया गया है जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होंगे और भंडारा का भी आयोजन किया गया है। उसके बाद शाम 8:00 बजे से संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मगध के तमाम श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में कोई भी व्यक्ति आ सकते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु भाग ले।

इस मौके पर श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष रामाश्रय यादव, कोर कमिटी के सदस्यगण डॉ. जयप्रकाश यादव, सुनील यादव, अजय यादव, रामजतन यादव, भरत यादव, राहुल उर्फ पहलवान, मधुकर इंजीनियर, गुड्डू उर्फ विजय यादव, रविंद्र यादव, राजेंद्र यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मुन्ना यादव सीआरपी और शंकर यादव मुखिया शामिल हुए।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...