Hockey Asia Cup 2026: बिहार के गोलकीपर सावन कुमार का सम्मान, मंत्री श्रवण कुमार बोले, खिलाड़ियों को हर संभव मदद

अंडर 18 यूथ हॉकी एशिया कप 2026 में बेस्ट गोलकीपर और प्लेयर ऑफ द फाइनल बने बिहार के सावन कुमार का मंत्री श्रवण कुमार ने सम्मान किया। सरकार ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।


Hockey Asia Cup 2026 पटना: पटना में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और बिहार हॉकी संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बिहार के उभरते हॉकी खिलाड़ी सावन कुमार को सम्मानित किया। सूचना भवन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय अंडर 18 हॉकी टीम के गोलकीपर सावन कुमार को उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए सम्मान दिया गया। हाल ही में ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित अंडर 18 यूथ हॉकी एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सावन कुमार ने बेस्ट गोलकीपर और प्लेयर ऑफ द फाइनल का पुरस्कार अपने नाम किया।

Hockey Asia Cup 2026:फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता खिताब

20 से 25 जुलाई 2026 तक मस्कट में आयोजित अंडर 18 यूथ हॉकी एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत में बिहार के गोलकीपर सावन कुमार की अहम भूमिका रही। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट गोलकीपर और फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Hockey Asia Cup 2026:मंत्री बोले, बिहार में प्रतिभाओं की नहीं है कमी

सम्मान समारोह में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग, प्रोत्साहन और संसाधन उपलब्ध करा रही है ताकि वे पूरी तरह अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें।


Key Highlights:

  • अंडर 18 यूथ हॉकी एशिया कप 2026 के स्टार गोलकीपर सावन कुमार सम्मानित।

  • फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर जीता खिताब।

  • सावन कुमार बने बेस्ट गोलकीपर और प्लेयर ऑफ द फाइनल।

  • मंत्री श्रवण कुमार बोले, बिहार सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता दे रही है।

  • दिसंबर में होने वाले अंडर 18 हॉकी विश्व कप के लिए भी सावन कुमार का चयन।


Hockey Asia Cup 2026:विश्व कप के लिए भी हुआ चयन, सरकार दे रही आर्थिक सहयोग

मंत्री ने बताया कि सावन कुमार का चयन दिसंबर में होने वाले अंडर 18 हॉकी विश्व कप के लिए भी हो चुका है। वह बिहार के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इससे पहले उन्होंने जापान में आयोजित अंडर 18 एशियन हॉकी टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना के तहत खिलाड़ियों को सालाना 20 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही आधुनिक खेल मैदान, बेहतर खेल उपकरण और प्रशिक्षण सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सरकार गांव स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए भी लगातार काम कर रही है।

सम्मान समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रन शंकरण सहित कई अधिकारी और खेल जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...