IIIT के स्टूडेंट ने बनाया लोकस और प्रगति सॉफ्टवेयर ऐप, पुलिस को अब ऑनस्पॉट मिलेगी जानकारी

IIIT के स्टूडेंट ने बनाया लोकस और प्रगति सॉफ्टवेयर ऐप, पुलिस को अब ऑनस्पॉट मिलेगी जानकारी

भागलपुर : तकरीबन डेढ़ महीने पहले ट्रिपल आईटी एवं भागलपुर पुलिस के द्वारा एक एमओयू साइन हुआ था। जिसमें अपराध नियंत्रण को लेकर उसके बारे में डाटा संग्रहित रखने के लिए ऐप को तैयार किया गया था। जिसमें लोकस और प्रगति सॉफ्टवेयर मुख्य रूप से हैं। आज लोकस सॉफ्टवेयर का विधिवत उद्घाटन ट्रिपल आईटी के प्रसाल में किया गया। इस लोकस सॉफ्टवेयर का पूरा नाम लोकेशन वेस्ट ऑपरेशन एंड कोऑर्डिनेशन फॉर यूनिफाइड सिक्योरिटी रखा गया है।

इस सॉफ्टवेयर से शहर में कैमरे की मदद से मोबाइल लूट, चैन लूट, चोरी और डकैती के विशेष जगह को चिन्हित कर गस्ती बढ़ाई जाएगी। जिससे अपराध पर लगाम लगाया जा सके। इसकी जानकारी आज सभी थानों के थाना अध्यक्षों को भी दे दी गई है। शहर में इस सॉफ्टवेयर को सुचारू रूप से चलने के लिए 1750 कैमरे भी लगाए गए हैं। जल्द ही लोकस के बाद अब प्रगति सॉफ्टवेयर भी काम करना शुरू कर देगी।

भागलपुर ट्रिपल आईटी के छात्रों ने मोबाइल पर पुलिस ऐप बनाया है। इस ऐप के माध्यम से न सिर्फ अपराध सहित आगजनी सड़क दुर्घटनाओं की तत्काल जानकारी पुलिस को मिलेगी। बल्कि समय और स्थान के बारे में भी पता चल जाएगा। यही नहीं सूचना देने वालों का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इससे घटनाओं की समय पर जानकारी मिलेगी। बल्कि शहर में लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तत्काल पहचान भी हो जाएगी।

गौरतलब हो कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित है। सुमित निकुंज सिद्धार्थ, अमित और आशुतोष ने 12 घंटे की मेहनत से यह ऐप खोज निकाला था। आज इसका उद्घाटन कर दिया गया है। अब पुलिस इस ऐप को अपने तरीके से कार्य में लेगी। ऐप के उद्घाटन में ट्रिपल आईटी के निदेशक पीके जैन, वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के अलावे सभी डीएसपी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

https://22scope.com/handiwork-of-doctors-of-government-hospital-in-bhagalpur-left-cloth-in-womans-stomach-after-surgery/

अजय कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Tinplate Accident: जमशेदपुर में टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में...

Jamshedpur Tinplate Accident: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में शुक्रवार को मिट्टी भराई के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व इनकम टैक्स...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा-III, नई दिल्ली ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हैदराबाद के तत्कालीन...

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...