पुलिस के जिप्सी से 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मामला CCTV में कैद

मधुबनी : मधुबनी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। पुलिस जीप से कुचलकर एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर स्टेशन रोड की घटना है। बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि एक पुलिसकर्मी पुलिस की जीप से गाड़ी चलाना सीख रहा था। इस दौरान पुलिस जीप अनियंत्रित हो गई जिससे एक पूजा पंडाल के बाहर खड़ी एक साथ कई लोगों को कुचल दिया।

इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डीएमसीएच भेजा गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस की इतनी बड़ी लापरवाही के प्रति लोग काफी आक्रोशित हैं।

अमर कुमार की रिपोर्ट

 

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...