मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां पटना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। कंकड़बाग थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 किलो 90 ग्राम स्मेक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना मनीष कुमार नामक युवक बताया जाता है। बरामद किए गए सामान के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में है। पटना पुलिस का दावा है कि एक ग्राम की कीमत पांच से 10 हजार है। ऐसे में जब्त किए गए स्मैक के मूल्य का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पटना के पूर्वी सिटी एसपी संदीप सिंह ने बताया कि राजधानी के कंकड़बाग, पत्रकारनगर और रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र में गिरोह ने अपना दबदबा फैला रखा था। पुलिस ने गिरोह के पास से बाइक और चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे गिरोह के दूसरे सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की बात कह रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...