पटना: बिहार में पुलिस के साथ ही सीमा शुल्क की टीम भी मादक पदार्थों के उपयोग और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कार्रवाई के तहत राज्य में विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थों की जब्ती भी की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को पटना में सीमा शुल्क के आयुक्त डॉ यशोवर्द्धन पाठक, संयुक्त औकत पिंकी कुमारी के नेतृत्व माँ अधिकारियों की टीम ने पहले से जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
इस दौरान करीब 1.226 किलोग्राम हेरोइन, 1724 किलोग्राम मेथाक्वालोन, 59.964 किलोग्राम चरस और करीब 3835.682 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। ये सभी मादक पदार्थ की जब्तियाँ कुल 19 विभिन्न मामलों में आसूचना महानिदेशालय के क्षेत्रीय यूनिट, पटना, मुजफ्फरपुर एवं कस्टम पटना, हाजीपुर फारबिसगंज तथा मुज़फ्फरपुर के अधिकारीयों के द्वारा जब्त किये गए थे।
करीब पंद्रह घंटे तक चले उपरोक्त मादक पदार्थो के नष्टीकरण कार्यक्रम में सीमा शुल्क के अधिकारीगण के अलावे ड्रग डिस्पोजल कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नष्टीकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी भी किया गया।
विदित हो कि सीमा शुल्क पटना के आयुक्त के निर्देशानुसार पूर्व में भी पिछले वर्ष 28 अक्टूबर को प्रतिवंधित मादक पदार्थ गांजा लगभग 1051.77 किलोग्राम (जप्ती मूल्य रु. 3,24,87,000/-) (तीन करोड़ चौबीस लाख सत्तासी हजार), 53,570 स्टिक् सिगरेट (जप्ती मूल्य रु. 9,92,000/-नौ लाख बानवे हजार) एवं 12,063 पैकेट मेडिसिन (जप्ती मूल्य रु. 21,69,850/- इक्कीस लाख उनहत्तर हजार आठ सौ पचास) को नष्ट किया गया था।
सीमा शुल्क के आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन सिर्फ व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज को दुस्प्रभावित करती है। सीमा शुल्क (निवारण) आयुक्तालय पटना प्रतिबंधित मादक पदार्थों के तस्करी/खरीद-बिक्री एवं सेवन रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और नियमित रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की जब्ती और निष्पादन कर रहा है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Bihar के पैरा तैराक शम्स आलम आइसलैंड में रेक्जाविक अंतर्राष्ट्रीय खेलों में करेंगे प्रतिस्पर्धा
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Customs Patna Customs Patna Customs Patna Customs
Patna Customs
Love Affair की वजह से पिता ने ही कर दी बेटी की हत्या, लोगों के ताने से थे परेशान


















